भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने खजाना बाबा दीप सिंह की मोहर लगा संगत को बांटने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि ऐसा करना गुरमत सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने गुरुद्वारा शहीदां साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह से इसके लिए जिम्मेदार संगत की पहचान कर जल्द रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि करीब 15 दिन से नोट बांटने का यह सिलसिला जारी है। उधर, गुरुद्वारा शहीदां साहिब के ग्रंथी दया सिंह ने साफ किया है कि एसजीपीसी के अधीन आते उक्त गुरुद्वारा में ऐसा कोई खजाना नहीं बांटा जाता है यह परंपरा व मर्यादा के खिलाफ है।


