अमृतसर |श्री हरमंदर साहिब की परिक्रमा के सेवादार अब दो रंगों की वर्दी पहनेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सेवादारों की वर्दी में बदलाव किया गया है। यही नहीं इस लिबास के कंधे पर खंडा साहिब की नक्काशी भी होगी यानि खंडा साहिब वर्दी पर पहले से प्रिंटेड होगा। परिक्रमा के सेवादार तथा एसजीपीसी की टास्क फोर्स के सेवादार भी अब यही वर्दी पहनेंगे। पहली बार पीला और गहरे नीले रंग की वर्दी सेवादारों को पहनने के लिए दी गई है। 1970 के दौर में सेवादार परंपरागत तौर से केसरी रंग की वर्दी ही पहनते थे, 1990 मेंं इसमें तबदीली कर वर्दी का रंग नीला कर दिया गया था। 2000-2010 तक इस पर श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर भी लिखा गया था।


