ठेकेदार से पेमेंट के बदले ~2.10 लाख घूस लेते वीडीओ और सहायक गिरफ्तार

हरसौर (नागौर) | एसीबी जयपुर ग्रामीण ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बाजवास के प्रशासक राजेन्द्र प्रसाद मोयल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। परिवादी को ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेंडर प्राप्त हुआ था। सामग्री सप्लाई का भुगतान प्राप्त हो चुका था, परंतु उसकी धरोहर राशि दो लाख रुपए ग्राम पंचायत बाजवास में जमा थी, जिसे लौटाने के लिए आरोपी प्रशासक राजेन्द्र प्रसाद मोयल कमीशन के रूप में एक लाख की रिश्वत की मांग कर रहा था। चित्तौड़गढ़ | एसीबी की चित्तौड़गढ़ चौकी टीम ने गुरुवार को कपासन क्षेत्र की सिंहपुर ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक को 2.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी पारसराम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा रिश्वत के लिए नकद राशि के साथ चेक लेने तक से भी नहीं चूके। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने वाले संवेदक को 12.80 लाख रुपए का भुगतान किया जाना था। संवदेक से मई व जून के 7 बिलों की ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान करने के एवज में आरोपियों ने रिश्वत की मांग की। ग्राम विकास अधिकारी पारसराम व कनिष्ठ सहायक बाबूलाल ने 70 हजार रुपए नकद एवं 1.40 लाख रुपए का चेक लिय। इशारा पाते ही एसीबी टीम ने दोनों को दबोच लिया। लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार फलोदी (जोधपुर) | एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण ने गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने हरिकिशन मीणा, तकनीशियन प्रथम (लाइनमैन), 33/11 केवी जीएसएस नौसर को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी के घरेलू बिजली बिलकी 80 हजार रुपए की राशि कम कराने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहा था। टेंडर की धरोहर राशि लौटाने के बदले पंचायत प्रशासक 1 लाख घूस लेते पकड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *