प्रदेश को पत्थर उद्योग में सिरमौर बनाएंगे : सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पत्थरों की विश्व स्तर पर अनूठी पहचान है और अब प्रदेश का स्टोन उद्योग नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार उद्योगों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और लक्ष्य है कि राजस्थान को पत्थर उद्योग में देश का सिरमौर बनाया जाए। मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर के जेईसीसी में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी नए राजस्थान के संकल्प का प्रतीक है और भारतीय प्राकृतिक पत्थर उद्योग की ताकत को वैश्विक मंच पर पेश कर रही है। 26 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में वेबसाइट मुख्यमंत्री ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन इस बार अभूतपूर्व स्तर पर किया गया है। पहली बार 26 से अधिक अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में वेबसाइट बनाई गई है, डिजिटल मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है और विशाल क्षेत्र में प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। यह आयोजन राजस्थान को वैश्विक निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *