जयपुर | मैन अॉफ द मैच राहुल खंडेलवाल (195* रन, 61 गेंद, 14 चौके, 21 छक्के) की शानदार पारी से सोलफील क्लब ने नेक्स्ट प्ले प्रीमियर लीग में नियो एकादश को 80 रन से हराया। सोलफील ने 16 ओवर में 285 रन बनाए। राहुल में 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। मयंक सारस्वत ने 61 रन बनाए। नियो ने 3 विकेट लिए। नियो एकादश की टीम 205 रन ही पहुंच सकी। रमनदीप ने 74 और आदिद ने 45 बनाए।


