अमृतसर| स्वामी सत्यानंद महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी प्रेम महाराज के आशीर्वाद से बृज मोहन महाराज द्वारा 22 फरवरी को अमृतवाणी सत्संग एवं प्रवचन किए जाएंगे। श्री राम शरणम् कालका एक्सटेंशन नई दिल्ली की श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ की ओर से वेद कथा भवन दुर्ग्याणा में सुबह 11:30 से 1 तक होने वाले से सत्संग में कई राम भक्त पहुंचेंगे। श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ के जिला संचालक इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि इस सत्संग में लेकर जाने और छोड़ने की सारी व्यवस्था की गई है। इसमें बटाला रोड, छेहर्टा, नारायणगढ़, खंडवाला और 88 फुट मजीठा रोड से सुबह 10:30 बजे बस सेवा चलेगी जो सत्संग के बाद वापस भी छोड़ेगी।


