अमृतसर| टीमवर्क आर्ट्स का द सैक्रेड अमृतसर सम्मेलन 20 से 22 फरवरी तक सर्किट हाउस में आयोजित होगा। पहले दिन 20 फरवरी को एक शाम के स्वागत समारोह के साथ शुरू होगा। इ सकी शुरुआत संजय के. रॉय और नमिता गौतम के स्वागत भाषण से होगी। 21 और 22 फरवरी को सुबह के संगीत सत्र जारी रहेंगे, जिसमें सौमिक दत्ता द्वारा सरोद वादन, तरुंदीप सिंह गुरबानी और आस्था मंडल शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करेंगे। टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजय के. रॉय ने कहा कि पियानोवादक और संगीतकार अनिरुद्ध वर्मा, ऊषा उथुप, कैलाश खेर भी शामिल है।


