झारखंड में फिर ठंड बढ़ने की संभावना:अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत, आज से ठिठुरन बढ़ सकती है

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से राज्य में तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। सुबह के समय कुहासा छाने की भी संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों के भीतर रांची के न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्के से मध्यम कुहासे का असर देखने को मिलेगा। बुधवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शुक्रवार से आसमान साफ होने की संभावना है, जिससे सर्द हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियसम गुमला में रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा/कुहासा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा एवं सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियसम गुमला में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा/कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हिमालय की बर्फबारी का दिख सकता है असर रांची मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों के बाद ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां में भी न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का एहसास कराएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *