अमृतसर | मोहनी पार्क की बैक साइड बनी सड़क इन दिनों बदहाल हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खास तौर पर खतरनाक साबित हो रही है, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी डर के साये में गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने नगर निगम से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। – रणजीत सिंह, निवासी मोहनी पार्क।


