भास्कर न्यूज | अमृतसर अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के मकसद से एक ही दिन में 15 जिलों के जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह की अगुवाई में यह नियुक्तियां की गई। जिला प्रधानों में भाई अमनदीप सिंह डड्डुआणां अमृतसर शहरी, भाई जसकरन सिंह रियाड़ अमृतसर देहाती, भाई प्रभजोत सिंह राहों नवांशहर/शहीद भगत सिंह नगर, भाई चमकौर सिंह बराड़ बठिंडा, भाई लखबीर सिंह कोटला फतेहगढ़ साहिब, भाई दलेर सिंह डोड फरीदकोट, भाई अवतार सिंह सेखों होशियारपुर, भाई महिंदर सिंह बाजवा जालंधर, भाई कुलविंदर सिंह मानसा, भाई निरवैर सिंह खालसा मोगा, एडवोकेट गुरविंदर सिंह बरनाला, भाई जसविंदर सिंह ड्रौली पटियाला, भाई अवतार सिंह काहनगढ़ संगरूर, भाई बलजिंदर सिंह लसोई मलेरकोटला और भाई प्रताप सिंह फाजिल्का के नाम शामिल हैं। पार्टी के मुख्य दफ्तर सचिव भाई परगट सिंह मियांविंड ने बताया कि ये नियुक्तियां पार्टी की उस सोच को दर्शाती हैं, जो पंथक सिद्धांतों, पंजाबी हकों और जमीनी संघर्ष से जुड़ी ईमानदार लीडरशिप को आगे लाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि नए जिला प्रधान पंजाब के हर वर्ग की आवाज बनकर पार्टी की नीति और विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाएंगे और संगठन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका कहना था कि अब समय सिर्फ वादे करने का नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर काम करने का है। पार्टी ने साफ किया कि अकाली दल वारिस पंजाब दे युवाओं, किसानों और हर धर्म व वर्ग की भलाई के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि यह संगठनात्मक विस्तार सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में जिला स्तर से आगे वार्ड, सर्किल, ब्लॉक और गांव स्तर तक पार्टी का ढांचा खड़ा कर लोगों से सीधा और मजबूत जुड़ाव बनाया जाएगा।


