अमृतसर| पंजाब राज्य बाल कल्याण आयोग की वाइस चेयरमैन गुंजित रुचि बावा ने अमृतसर की विभिन्न सेवा संस्थाओं का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट से की, जहां उन्होंने संस्थापक भक्त पूरण सिंह जी के सेवा कार्यों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने बीबी भानी कन्या नेत्रहीन विद्यालय, सेंट्रल खालसा यतीमखाना, इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड और स्टेट आफ्टर केयर होम समेत कई संस्थानों का निरीक्षण किया। प्रबंधकों से बातचीत करते हुए बावा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यदि किसी भी बच्चे के साथ अन्याय या भेदभाव होता है, तो तुरंत आयोग से संपर्क किया जाए।


