अमृतसर| खालसा कॉलेज के बाहर बनी सर्विस लेन में एक मैनहोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। मैनहोल के ऊपर लगी स्लैब पूरी तरह गायब है, जिससे यह गहरे गड्ढे के रूप में दिखाई दे रहा है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, राहगीर और दोपहिया वाहन गुजरते हैं, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रात के समय या बारिश के दौरान यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मेनहोल को ढककर सर्विस लेन को सुरक्षित बनाया जाए। – जयदीप सिंह, निवासी जीटी रोड।


