.:भीमसागर डैम के कैचमेंट एरिया के टापुओं से निखरी प्राकृतिक सुंदरता

यह तस्वीर है अपने इतिहास और धार्मिक स्थलों के लिए पहचान रखने वाले झालावाड़ से थोड़ी दूरी पर स्थित रातादेवी मंदिर के समीप मुकंदरा की पहाड़ी की है। 130 फीट ऊंचाई से करीब 8 घंटे तक ड्रौन व कैमरों में कई क्लिक करने के बाद झालावाड़ जिले की प्राकृतिक खूबसूरती कैमरे में कैद हुई। चारों तरफ नदियों से घिरे हरियाले पहाड़ और भीमसागर डैम के कैचमेंट एरिया के टापू कोई बड़े हिल स्टेशन जैसा अहसास कराते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो हरियाली, पानी और पहाड़ों के बीच सुकून देता है। यह स्थान झालावाड़ को केवल एक ऐतिहासिक या धार्मिक पहचान से आगे ले जाकर एक संभावित नेचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिला सकता है।
यह तस्वीर लेने के लिए भास्कर टीम उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों से होते हुए रातादेवी मंदिर के पीछे स्थित एक पहाड़ी पर 130 फीट ऊंचाई पर पहुंची। यह सफर काफी जोखिम भरा है, लेकिन एडवेंचर से भरपूर है। यह क्षेत्र अब तक आम नजरों से दूर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *