रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के पूर्व छात्र सचिन कुमार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय अभियंता सेवा परीक्षा 2024 में 53वां स्थान प्राप्त करने पर स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ललन कुमार और वाइस प्रिंसिपल मीना कुमारी ने सचिन को सम्मानित किया। कहा दूसरे छात्र इनसे प्रेरणा लेकर अपने करियर में सफल हो सकेंगे। उन्होंने सचिन के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सचिन ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने पर उसे क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ एवं शत प्रतिशत दें, तभी जीवन में सफल होंगे।


