संत जेवियर्स कॉलेज ने 70 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

रांची | विजय दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के एनसीसी ने एनएसएस के साथ मिलकर सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। 70 मीटर लंबा तिरंगा के साथ यह यात्रा बापू वाटिका, मोरहाबादी से शुरू होकर कुल 5 किमी की दूरी तय करते हुए वापस वहीं समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में कुल 150 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल थे। यात्रा के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति के नारे लगाए। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *