युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र रांची) और पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जोनल लेवल युवा उत्सव का आयोजन हुआ। आड्रे हाउस में हुए कार्यक्रम में रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा के जिला स्तर युवा उत्सव के प्रथम विजेताओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता, कहानी लेखन, विज्ञान मेला, सामूहिक लोकगीत, एकल गीत, कविता लेखन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत और नृत्य से सबका मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। महोत्सव में बतौर मुख्य सहायक समाहर्ता आदित्य पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतु राज, शिक्षाविद कमल बोस उपस्थित रहे। महोत्सव को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, वी वाई एफ चेयरमैन गौरव अग्रवाल व अन्य ने भूमिका निभाई। विजेताओं को राज्य स्तर पर जाने का मिलेगा मौका भाषण प्रतियोगिता में लोहरदगा की राधिका कुमारी, कहानी लेखन में रांची के शिवम कुमार प्रजापति, विज्ञान मेला में सिमडेगा जिला की टीम, सामूहिक लोकगीत में रांची की निशा रानी समूह, एकल गीत में रांची के अजय महतो, कविता लेखन में गुमला की दीपिका कुमारी, एकल नृत्य में खूंटी के मनीष अलोक, समूह नृत्य खूंटी के संत जोसफ कॉलेज और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता गुमला के तुषार पांडे रहे। सभी विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडली के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। विजेताओं को राज्य स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के बारे में जानकारी देते छात्र व उन्हें देखते शिक्षक। रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा के जिला स्तरीय प्रथम विजेताओं ने भाग लिया


