रिम्स को डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपग्रेड करने के लिए राज्यपाल से आग्रह

रांची | रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में भेंट की। निदेशक ने राज्यपाल से रिम्स को डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपग्रेड करने का आग्रह किया। रिम्स की डॉ. दिव्या सिंह ने भी राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपनी पुस्तक भेंट की। डॉ. सिंह ने राज्यपाल को अवगत कराया कि रिम्स द्वारा की जा रही नियुक्तियों में दिव्यांगों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। एक अन्य मुलाकात में एआईटीयूसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि व अन्य प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। पूर्व सैनिक महासम्मेलन में आमंत्रण: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य चेयरमैन कर्नल (रिटायर) एआर सिन्हा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल से राजभवन में भेंट की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को 11-12 जनवरी को आयोजित हो रहे पूर्व सैनिक महासम्मेलन में आमंत्रित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *