रांची | शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरडीह (घाटशिला) का औचक निरीक्षण किया। बच्चों से बात की। शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में पदस्थापित शिक्षकों को शहरों में और शहरी इलाके में सेवा दे रहे शिक्षकों को ग्रामीण इलाकों में भेजा जाएगा। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए दो शिक्षकों को तत्काल प्रतिनियोजित करने का निर्देश डीईओ को दिया।


