अबोहर में दंपती को बंधक बनाकर की लूटपाट:देर रात कापा लेकर घर में घुसे तीन बदमाश, जेवर लूट खाते से निकाली नकदी

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक दंपती के साथ हुई लूटपाट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना 8 फरवरी की रात करीब 1 बजे की है, जब ढाणी करनैल में रहने वाले दंपती के घर तीन अज्ञात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने खुद को इमीलाल बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुसते ही कापे के बल पर दंपती को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। दंपती को तीन घंटे तक बनाए रखा बंधक पीड़ित महिला निताशा ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें और उनके पति सुषम कुमार को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने घर से सोने की बालियां, चांदी की ईंट, एक लॉकेट, 8,500 नगदी, तीन महंगे मोबाइल और माइक्रोवेव लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने दंपती से एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी पूछ लिया और बाद में उनके खाते से 22 हजार रुपए भी निकाल लिए। घटना की हर पहलू से जांच कर रही पुलिस हमले में पीड़ित महिला के हाथ की उंगली में चोट भी आई है। सिटी वन पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 312, 331(6), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *