कपूरथला में पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या का खुलासा:7500 रुपए की लूट में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, गोली मारने वाला मुख्य आरोपी फरार

कपूरथला पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट और कर्मचारी की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि 1 फरवरी की देर रात गांव खीरावाली के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने 7500 रुपए की लूट की और पंप कर्मी कुलवंत सिंह को गोली मार दी थी। घायल कुलवंत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और थाना फत्तूधींगा में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीआईए स्टाफ और टेक्निकल टीम की जांच में कुल 7 लुटेरों में से 4 को गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरजन सिंह उर्फ गोपी, रोहित, तजबीर सिंह उर्फ तीरथ के रुप में हुई है। इनके अलावा एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक, एक हॉकी और एक दातर बरामद की है। पुलिस अभी भी तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें सुखविंदर सिंह उर्फ काका, तीरथ और मुख्य आरोपी जरनैल सिंह शामिल हैं। जरनैल सिंह ही वह शख्स है जिसने पंप कर्मी को गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार एक आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। एक आरोपी जालंधर पुलिस का वांछित एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि जरनैल सिंह जालंधर पुलिस को एक मामले में वांछित भी है। सभी लुटेरों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे अरजन सिंह के खिलाफ एक हत्या का मामला 28 नवंबर 2024 को कपूरथला थाना सिटी में दर्ज है। वह 11 जनवरी 2025 को जमानत पर रिहा हुआ था। आरोपी जरनैल सिंह ने ही पेट्रोल पंप कर्मी पर गोली चलाई थी जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम में सक्रिय है। और वारदात में उपयोग किया पिस्तौल भी बरामद करना बाकि है। जल्द ही अन्य तीन लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *