68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल : वुशु में रीता ने रजत व रेणु ने कांस्य पदक जीता

रांची|दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर-19 वुशु में झारखंड की बालिकाओं ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता है। रीता कुमारी ने अंडर 40 केजी वर्ग के सेमीफाइनल राउंड में गुजरात की खिलाड़ी को 8-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां राजस्थान से 4-5 से पराजित होकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं रेणु को सेमीफाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों पदक विजेता खिलाड़ी एवं राज्य वूशु टीम के कोच सरोज मालाकार, वाहिद अली, मैनेजर सुशील कच्छप, रिंकी कुमारी एवं एचओडी एम मोदस्सर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *