मऊगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का सामने आया है। आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली 14 साल की लड़की को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी सहेली के साथ परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। चार युवकों ने नशीली पदार्थ देकर किया दुष्कर्म रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवक मिले, और दोनों किशोरियों को जंगल की ओर ले जाया। आरोप है कि सहेली को कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया, जबकि नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग को कोई नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम के समय परिजनों के मोबाइल पर सूचना मिली कि नाबालिग बेहोशी की हालत में है। परिजन देर शाम तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मां बोली-3 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजान दिया सूचना मिलते ही देर शाम पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक थाना पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि गैंगरेप की शिकायत प्राप्त हुई है। फिलहाल किशोरी नशे की हालत में है, होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता की मां ने भी बताया कि दो-तीन लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़िता का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


