पंजाब के लुधियाना में सरस्वती पूजा के दौरान हंगामा हो गया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने माता सरस्वती जी की मूर्ति के सामने अश्लील गीत बजाए और आपत्तिजनक डांस करने लगे। डी.जे पर भोजपुरी गीत-लोडियां लंडन से लाएंगे, रात भर डी.जे बजाएंगे, पार्टी-शार्टी करेंगे, रात भर डी.जे बजाएंगे खूब चलाया गया। इलाके के लोगों ने इस शर्मनाक घटना की वीडियोग्राफी की, जो बाद में कई लोगों के मोबाइल तक पहुंच गई। कैलाश नगर रोड पर हुआ प्रोग्राम इस मामले की सूचना शिव सेना लायन के नेता मनीष वर्मा ने पुलिस को दी। मनीष ने बताया कि यह घटना बाजड़ा के पास प्रीत विहार मोहल्ला नजदीक कैलाश नगर रोड की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने बजाकर नाच किया जा रहा है। आयोजकों की अनुमति के बिना किया डांस पुलिस को भी सूचना मिली कि बिना आयोजकों की अनुमति के दो अज्ञात युवकों ने माता सरस्वती की मूर्ति के सामने डीजे पर आपत्तिजनक गाने चलाए, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों से पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच ASI तलविंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


