अमृतसर| थाना कंबोह की पुलिस ने अड्डा बाऊली सब्जी वाली दुकान के सामने रोड के किनारे पार्क बाइक चोरी करने के आरोप में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगली निवासी जतिंदर ने बताया कि 14 दिसंबर को सुबह वह अपने काम से फैक्टरी आया हुआ था। उसके बाद अपने साथी के साथ बाजार गया। उसने अड्डा बाऊली रोड के किनारे बाइक पार्क की और एक दुकान पर चला गया। वापस आया तो कोई अज्ञात युवक उसकी बाइक चोरी करके ले गया था।


