श्रीगंगानगर में सुबह-शाम ठंड का प्रभाव कम हो रहा:दिन का तापमान 25 डिग्री तक पहुंचा, 10 से 15 दिन मौसम ड्राई रहेगा

श्रीगंगानगर जिले में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सुबह-शाम ठंड का प्रभाव कम हो रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है। दिन का तापमान 25 डिग्री पार कर गया है और लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम 9.02 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 10 से 15 दिन जिले में मौसम ड्राई बना रहने की संभावना जताई है। इसके बाद राजस्थान में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिससे इस मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। मौसम ड्राई रहने और तापमान बढ़ने से सिंचाई पानी की मांग बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *