प्रदेश की राजधानी जयपुर में रोड लाइटों का बंद रहना एक बड़ी समस्या बन गया है। दैनिक भास्कर एप के भास्कर समाधान सेगमेंट में लोग जो पोस्ट कर रहे हैं, उनमें यह परेशानी का बड़ा कारण बना हुआ है। हालाकि इस सेगमेंट में समस्याएं पोस्ट करने के बाद लोगों को समाधान भी मिल रहा है। जनता का कहना है कि लंबे समय से अटकी पड़ी समस्याओं को अब गंभीरता से सुना जा रहा है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनका स्थायी समाधान जमीन पर नजर आएगा। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें रोड लाइट बंद, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग प्रताप नगर सेक्टर-19 निवासी प्रभु लाल ने शिकायत की है कि मकान नंबर 193/198 और 193/199 के बीच लगी रोड लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। रात के समय इलाके में घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जल्द लाइट दुरुस्त करने की मांग की है। कचरा गाड़ी 5–6 दिन में एक बार, गंदगी से लोग परेशान जनता बाजार कंवर नगर निवासी दीपिका गुर्जर ने बताया-उनके इलाके में कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती। कई बार 5–6 दिन तक कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे सड़कों पर गंदगी और बदबू फैल जाती है। लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई थी, जिसे अब भास्कर के माध्यम से उठाया गया है। नाले की सफाई के बाद सड़क पर ही पड़ा कचरा मीना पाडली क्षेत्र निवासी विपेन्द्र ने शिकायत की है कि करीब 10 दिन पहले नाले की सफाई तो करवाई गई, लेकिन निकाला गया कचरा आज तक नहीं उठाया गया। NH-21 मेन आगरा रोड की सर्विस लाइन पर जमा कीचड़ और गंदगी के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। हादसों की आशंका बनी हुई है। नगर निगम में शिकायत दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसे अब भास्कर समाधान अलर्ट के जरिए उजागर किया गया है। सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा गंदा पानी नागौर रोड ब्लॉक-C निवासी श्याम ने बताया कि उनके इलाके में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है। गंदा पानी सड़क पर बहने से बदबू फैल रही है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द समाधान की मांग की है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम, तुरंत हुआ समाधान मानसरोवर के माध्यम मार्ग, एसएफएस चौराहा क्षेत्र निवासी लोकेश महावर ने शिकायत की थी कि उनके इलाके में 220 वोल्ट की बिजली केबल खुले में बाहर निकली हुई है। इससे करंट लगने और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। मौके पर टीम भेजकर केबल को सुरक्षित तरीके से ठीक करवाया गया। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ एसआई विजय वित्त विहार, आरएफसी कॉलोनी और वैशाली नगर क्षेत्र में लंबे समय से खाली प्लॉट में कचरा डाले जाने की समस्या बनी हुई थी। मामला सामने आने पर SI विजय मौके पर पहुंचे और तुरंत सफाई अभियान चलवाया। प्लॉट से कचरा हटवाया गया और आसपास की सफाई करवाई गई। कॉलोनीवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए SI विजय का आभार जताया और कहा कि ऐसे सक्रिय अधिकारियों से ही जनसमस्याओं का समाधान संभव है। भास्कर समाधान अलर्ट के जरिए सामने आ रही शिकायतों पर जिस तरह प्रशासन सक्रिय हुआ है, उससे शहरवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 2.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 4.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 5.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं


