डेढ़ साल के बालक का पेट, गला व हाथ झुलसे:गर्म दूध से भरा बर्तन ऊपर आ गिरा, अलवर से जयपुर ले जाने की तैयारी

कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव करवड में डेए़ साल के बालक खोलता हुआ दूध ऊपर आ गिरा। जिससे उसका पूरा पेट, गला, हाथ बुरी तरह झुलस गए। बालक को अलवर से जयपुर रैफर किया गया है।
कोटकासिम के करवड गांव निवासी भीम सिंह का डेढ़ साल का इकलौता बेटा रियांश गुरुवार शाम करीब सात बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर में एक बक्से पर गर्म दूध रखा हुआ था, जिसके नीचे चादर बिछी थी। खेलते-खेलते मासूम ने चादर को खींच दिया, जिससे बक्से पर रखा गर्म दूध सीधे उसके ऊपर गिर गया।
गर्म दूध गिरते ही रियांश बुरी तरह झुलस गया और जोर-जोर से रोने लगा। परिजन तुरंत उसे अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्अर ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। भीम सिंह का इकलौता बेटा झुलसने से परिवार में मायूसी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *