टोंक में तीसरे दिन भी मौसम साफ, सर्दी से राहत:सुबह से खिली धूप, अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंचने के आसार

टोंक जिले सहित आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम साफ रहा। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ नजर आया और कोहरे का कोई असर नहीं दिखा। सूर्य निकलने के साथ ही दिन की शुरुआत सुहावनी रही। हवा की गति भी कम रही, जिससे गलन का असर काफी हद तक खत्म हो गया है। इसके चलते लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही सामान्य रही लोगों की दिनचर्या मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को लोगों की दिनचर्या सामान्य बनी रही। सुबह से ही लोग रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलते नजर आए। बाजारों में भी पहले के मुकाबले अधिक चहल-पहल देखी गई।
जैसे-जैसे सूर्य ऊपर चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप में तेजी आती गई, जिससे सर्दी का अहसास और कम होता चला गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार मौसम साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दो दिन तक स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
वहीं, न्यूनतम तापमान तीसरे दिन भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे रात के समय सर्दी का असर पिछले तीन दिनों से लगभग एक-सा महसूस किया जा रहा है। इस सीजन ज्यादा दिन नहीं पड़ी कड़ाके की सर्दी गौरतलब है कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में लंबे समय तक कड़ाके की ठंड का असर नहीं रहा। जनवरी माह की शुरुआत में करीब दस दिन तक ही तेज सर्दी महसूस की गई थी। इसके बाद मौसम में नरमी आ गई।
पिछले तीन दिनों से एक बार फिर सर्दी का असर कम हो गया है, जिससे आमजन की दिनचर्या पर खास असर नहीं पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *