अमृतसर| नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 85 वार्डों में से 20 ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जो दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 53 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 11 चेहरे ऐसे हैं जिनके परिवार से पिछली बार निगम चुनाव लड़ा था, मगर वार्डबंदी के कारण उन्हें छोड़ उनके पारिवारिक सदस्यों को टिकट दी गई है। दूसरी बार निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में वार्ड 12 से नरिंदर तुंग, 14 से राजकंवलप्रीत पाल कल्की, 16 से संदीप रिंका, 18 से नवदीप हुंदल, 25 से मोनिका शर्मा, 30 से शैलिंदर शैली, 42 से गगनदीप सहजरा, 48 से अश्वनी कालेशाह, 52 से विकास सोनी, 56 से महेश खन्ना, 58 से इकबाल सिंह शैरी, 61 से ममता दत्ता, 62 से समीर दत्ता , 66 से सुरिंदर सिंह सत्त, 68 से युनुस कुमार, 71 से गुलशन रानी, 77 से सुनीता शर्मा, 81 से निशा ढिल्लों, 82 से अजय कुमार और 85 से मंजू शर्मा का नाम शामिल है। वहीं जिनके पारिवारिक सदस्यों को टिकट मिली उनमें वार्ड 4 से विजय ऊमट, 28 से मिट्ठू मदान, 33 से गुरनाम कौर, 36 से बलदेव संधू, 41 से सुखविंदर माड़ीमेघा, 44 से जसविंदर शेरगिल, 45 से सुखबीर ममणके, 49 से रितु कुंद्रा, 57 से मंजू मेहरा, 60 से सुनील शर्मा और 80 से रमन कुमार मैदान में हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर 2017 के निगम चुनाव में कांग्रेस से पार्षद बने तीन उम्मीदवार इस बार कांग्रेसी उम्मीदवारों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। जिसमें विधानसभा हलका पूर्वी की वार्ड 26 से जतिंदर सिंह मोती भाटिया पिछली बार कांग्रेस से पार्षद थे। वार्ड 28 से जीत सिंह भाटिया पिछली बार कांग्रेस से पार्षद थे। वहीं वार्ड 33 से राजेश मदान कांग्रेस से पार्षद थे, इस बार उनकी पत्नी रिशु मदान चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से जतिंदर सिंह मोती भाटिया पिछली बार वार्ड 28 से कांग्रेस की ओर से पार्षद चुनाव जीते थे। अब उनकी वार्ड 26 हो गई है, जिसमें से इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट दी है। इस बार मोती भाटिया कांग्रेसी उम्मीदवार संजीव रामपाल के खिलाफ मैदान में उतरे है। दूसरी तरफ पिछली बार वार्ड 30 से कांग्रेसी पार्षद जीत सिंह भाटिया थे। जिनकी वार्ड इस बार 28 है वे आम आदमी पार्टी की ओर से इस बार कांग्रेसी मिट्ठू मदान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राजेश मदान जो पिछली बार वार्ड 32 से कांग्रेसी पार्षद थे, इस बार उनकी पत्नी रिशु मदान भाजपा की ओर से वार्ड 33 से कांग्रेसी गुरनाम कौर के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। अब देखना यह है कि यह उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीत पाते हैं या नहीं। फिलहाल यह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।


