श्याम वाटिका में पहुंचा लेपर्ड:अलसुबह गाय के बछड़ों को बनाया शिकार, लोगों ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड पकड़ने की मांग

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से जंगली जानवर लगातार पेरीफेरी वाले इलाकों में आ रहे हैं। यह जंगली जानवर इंसानों के साथ पालतू जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं। बीते दिन खंडार के सावलपुर गांव में हाइना ने एक बुजुर्ग पर हमला दिया था। वहीं आज शुक्रवार सुबह एक लेबर्ड ने एक गाय के मौत के घाट उतार दिया। जबकि दो अन्य बछड़ों को घायल कर दिया। लोगों में दहशत का माहौल, पिंजरा लगाकर लेपर्ड पकड़ने की मांग श्याम वाटिका निवासी गणेश शर्मा ने बताया सुवालाल गुर्जर हाउसिंग बोर्ड में रहते हैं। आज सुबह वो दुध निकालने आए तो उन्हें एक बछड़ा मृत मिला। वहीं दो अन्य बछड़े घायल मिले। लेपर्ड यहां कच्ची दीवार तोड़कर बाड़े में घुस गया। जिसके बाद लेपर्ड ने बछड़ों को अपना शिकार बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले लेपर्ड सवाई माधोपुर के पुराने शहर में सात वर्षीय बालक विक्रम बंजारा को अपना शिकार बना चुका है। इस घटना के बाद लेपर्ड का 72 सीढ़ी स्कूल और रामलीला मैदान के पास मूवमेंट देखा गया था। अब श्याम वाटिका में लेपर्ड ने पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया है। जिससे श्याम वाटिका में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने यहां पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *