लुधियाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सरपंच के बीच छिड़ी विवाद:घर में घुसकर मारपीट के आरोप में FIR दर्ज

लुधियाना शहीद भगत सिंह नगर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्थानीय सरपंच के बीच विवाद गहरा गया है। इन्फ्लुएंसर की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच संजय तिवारी आकाश और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जहाँ युवती ने छेड़छाड़ और घर में घुसकर हमले के आरोप लगाए हैं वहीं सरपंच ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। इन्फ्लुएंसर का आरोप शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। कुछ दिन पहले उसने सरपंच संजय तिवारी के खिलाफ इलाके की समस्याओं को लेकर एक खबर चलाई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे गली में घेरा और अश्लील गालियां दीं। जब मैं अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागी तो आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे और बदतमीजी की। बाहर खड़े 20-25 अज्ञात लोगों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। सरपंच का बियान झूठे केस की साजिश हम CP को देंगे शिकायत दूसरी ओर सरपंच संजय तिवारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें और प्रशासन को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरपंच के मुताबिक युवती सीवरेज की समस्या को लेकर लगातार दबाव बना रही थी और लोगों को भड़काकर भ्रामक खबरें फैला रही थी। तिवारी ने आरोप लगाया कि जब वे मोहल्ले में गए तो युवती ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। मुझ पर दर्ज की गई FIR पूरी तरह गलत है। हम जल्द ही कमिश्नर ऑफ पुलिस लुधियाना के समक्ष पेश होंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। पुलिस की कार्रवाई: इन धाराओं में केस दर्ज थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता BNS की 115(2): स्वेच्छा से चोट पहुंचाना,126(2): गलत तरीके से रोकना,351: आपराधिक धमकी 190(2): गैर-कानूनी जनसमूह का हिस्सा होना धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है आगे क्या? इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा सके। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के कारण यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *