जालोर में चाय की होटल पर मिला नशे का सामान:टी स्टॉल की आड़ में बेच रहा था गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

जालोर में एक चाय की होटल पर चाय की आड़ में नशे का सामान बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाराम देवासी चाय की होटल की आड़ में गांजा बेच रहा था। कोतवाल रामेश्वरलाल भाटी ने बताया कि नशा मुक्त जालोर अभियान के तहत थाना हल्का क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम गठित टीम ने कार्रवाई की। गुरुवार को शहर के पंचायत समिति चौराहा के पास सामतीपुरा रोड़ पर बाबा रामदेव टी स्टॉल से बोकड़ा गांव निवासी गोपाराम के पास से 277 ग्राम गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज कर बिशनगढ़ थानाधिकारी द्वारा जांच की जा रही है। कार्रवाई में कोतवाल रामेश्वर भाटी,एएसआई बीरबल राम, मगनलाल कानिस्टेबल राकेश कुमार, सुरेन्द्र कासनियां व कृष्ण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *