समरावता थप्पड़ कांड मामले में उनियारा कोर्ट में चालान पेश:अब कल हाईकोर्ट में होगी नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई

टोंक के समरावता में पिछले साल 13 नवंबर को हुई आगजनी, तोड़फोड़ में आरोपी बनाए गए नरेश मीणा के खिलाफ नगरफोर्ट पुलिस ने मंगलवार को ACJM कोर्ट उनियारा में चालान पेश कर दिया है। मामले में 88 दिन बाद चालान पेश हुआ। अब बुधवार को नरेश मीणा की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 4 फरवरी को पुलिस द्वारा चालान पेश नहीं करने से सुनवाई नहीं हुई थी। अब मंगलवार को चालान पेश होने से बुधवार को नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई होगी। जमानत पर 4 फरवरी को होनी थी सुनवाई
एडवोकेट लाखन सिंह मीणा ने बताया 13 नवंबर 2024 को टोंक जिले में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान रात के समरावता में आगजनी, तोड़फोड़ आदि घटनाक्रम हुआ था। इसमें नगरफोर्ट थाना पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसका केस नंबर 167/ 2024 है।
इस मामले में जनवरी में हाईकोर्ट जयपुर में नरेश मीणा की जमानत याचिका लगाई थी। 4 फरवरी को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में कोर्ट नंबर 19 में सुनवाई होनी थी। इस मामले में सरकारी पक्ष ने हाईकोर्ट में अपनी बात रखते हुए न्यायाधीश को अवगत कराया था कि इसमें अभी चालान पेश नहीं हुआ है। इसमें जांच पूरी कर 11 फरवरी को स्थानीय कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा।
यह सुनने के बाद न्यायाधीश ने इस केस में सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख दी। उसके बाद नगरफोर्ट थाना पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर मंगलवार को उनियारा कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। यह था मामला
13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें समरावता गांव के लोगों ने उनके गांव को उनियारा उपखंड कार्यालय में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रखा था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों की मांग वाजिब बताते हुए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गया था।
मतदान बहिष्कार के बावजूद तीन लोगों के जबरन वोट दिलाने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। दूसरे दिन 14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया था। फिर कोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर को जेल भेज दिया। मामले में 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से नरेश मीणा के अलावा सभी लोग जमानत पर रिहा हो चुके है। यह खबर भी पढ़े… 1. थप्पड़कांड में नरेश मीणा को नहीं मिली जमानत:हाईकोर्ट ने कहा-चोरी, ऊपर से सीना जोरी, वकील बोले-हमें डर है कि पुलिस रिहाई रोकना चाहती है देवली-उनियारा उपचुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को बुधवार को भी जमानत नहीं मिली। मीणा को थप्पड़ मारने के बाद समरावता में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की जमानत खारिज:एक महीने से जेल में है बंद; आगजनी करने, पुलिस हिरासत से भागने समेत 4 मामले दर्ज​​​​​​​ SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज हो गई है। नरेश समरावता मामले में जेल में बंद है। उनियारा ACJM कोर्ट में जज सुरभि सिंह ने शुक्रवार को नरेश मीणा की याचिका को खारिज कर दिया।​​​​​​​ (पढ़ें पूरी खबर) 3. राजस्थान में थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार:छुड़वाने के लिए समर्थकों ने दिनभर मचाया बवाल; बोले- पुलिस ने घरों में घुसकर मारा, गाड़ियां जलाई​​​​​​​ राजस्थान के देवली-उनियारा में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद समरावता गांव में फिर बवाल हो गया। मीणा के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों को रोकने की कोशिश में चक्का-जाम कर दिया। देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़क पर भी टायर जलाए।​​​​​​​ (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *