ढाबे पर सरकारी बस रोक खाना खाने गए ड्राइवर-कंडक्टर, एएसआई का बेटा बस चुराकर भागा, अरेस्ट

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गोलूका मोड़ के पास ढाबे पर खड़ी पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस को 2 व्यक्ति चुरा ले गए। पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुरु हरसहाए में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बस भी बरामद कर ली गई है। पुलिस को दी शिकायत में बस ड्राइवर भजन सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने और उसके साथी बस कंडक्टर हरजिंदर सिंह सुबह 6:10 पर गोलू का मोड़ से चल कर जालंधर से वापस आए और शाम 6 बजे बस को गोलू का मोड़ के पास गुरु नानक शुद्ध वैष्णो ढाबा पर खड़ी कर ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात 8.15 पर वापस आए तो बस नदारद थी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो बस चुराने के 2 आरोपियों की पहचान कश्मीर सिंह उर्फ सोनू पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चक्क घुबाई उर्फ टांगन तरा वाली जिला फिरोजपुर और गोरा पुत्र सोहन सिंह निवासी बस्ती भटिया थाना ममदोट जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई महल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर बस बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह का पिता पंजाब पुलिस में एएसआई बताया गया है। रिटायर हो चुका है या नहीं, इसकी अभी जांच की जा रही है। वहीं, फिरोजपुर पनबस यूनियन के जिला प्रधान जतिंदर सिंह ने कहा कि जिस आरोपी ने बस चोरी की है, उसने 4 दिसंबर को थाना ममदोट में खड़ी दो सरकारी बसों की बैटरियां चुरा ली थीं। एक बस का जीपीएस भी उतार लिया था। आरोप है कि आरोपी का पिता सहायक थानेदार होने के कारण चोरी का केस दर्ज नहीं किया गया था। 4 दिसंबर को ममदोट थाने के बाहर सरकारी बस से बैटरी व जीपीएस चोरी के मामले में चोरी की गई बैटरी व जीपीएस सिस्टम को जल्द रिकवर किया जाए। जीपीएस चोरी मामले में बस चालक पर 16000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। यूनियन के विरोध के बाद जुर्माना नहीं लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *