सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नरैन सिंह चौड़ा की घटना से एक दिन पहले एसजीपीसी डिप्टी डायरेक्टर (स्कूल) के दफ्तर में बैठकर बातचीत करने की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद सोमवार को गलियारा चौकी की पुलिस ने महिला डायरेक्टर सतवंत कौर को चौकी में बुलाकर पूछताछ की। तकरीबन 1 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने डायरेक्टर छोड़ दिया। जब इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर से उनका पक्ष जानने के लिए 10 से 12 फोन लगाया, तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। जानकारी के मुताबिक सुखबीर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस 13 दिन से जांच में जुटी है। पहले पुलिस को सीसीटीवी वीडियो नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब पुलिस के पास सीसीटीवी वीडियो आने से यह मामला उलझता जा रहा है।


