सुखबीर पर गोली चलाने वाले चौड़ा को अदालत ने भेजा जेल

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के गेट पर सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नरैन सिंह चौड़ा को सोमवार को शाम साढ़े 4 बजे 5वीं बार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चौड़ा का 3 दिन का रिमांड मांगा मगर अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी वीडियो सामने आ रहे हैं और चौड़ा के साथ श्री दरबार साहिब में घूमते हुए धरमिंदर सिंह दिखा था जो फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पुलिस चौड़ा को 4 बार कोर्ट में पेश करवा चुकी है। चौड़ा का 3 बार 3-3 दिन और एक बार 2 दिन का रिमांड मिला था। फिलहाल पुलिस को चौड़ा से पिस्तौल के अलावा कुछ बरामद नहीं किया है। चौड़ा ने 4 दिसंबर सुबह 9.30 बजे सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी मगर सिविल में खड़े एएसआई ने चौड़ा का हाथ को ऊपर कर दिया था तो गोली गेट पर जा लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *