कांग्रेसियों ने शिवाला रोड पर एक घंटे तक दिया धरना, बोले- विरोधियों के होर्डिंग्स भी उतारे जाएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर ईस्ट विधानसभा हलका के वार्ड 26 से कांग्रेस उम्मीदवार संजीव रामपाल के प्रचार होर्डिंग्स प्रशासन ने उतार दिए जिसके विरोध में कांग्रेसियांें ने शिवाला रोड पर सरकार के खिलाफ सोमवार सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करके जाम लगा दिया। एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कांग्रेसियों का आरोप था कि जिला प्रशासन उनके होर्डिंग्स उतार रहा है, जबकि विरोधी पार्टियों के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। संजीव रामपाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि नगर निगम की ओर से शिवाला रोड पर उनके प्रचार होर्डिंग्स उतारे जा रहे हैं, वे तुरंत शिवाला रोड पर अपने साथियों समेत पहुंचे। जहां निगम की ओर से उनके होर्डिंग्स उतारे जा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया मगर इसके बावजूद भी उनके होर्डिंग्स उतार दिए गए। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही सत्ता में बैठी सरकार ने 2 साल के बाद निगम इलेक्शन अनाउंस किए। ऊपर से डरी हुई आप सरकार ने पार्टियों को तैयारी करने का मौका भी नहीं दिया। जबकि उसके विरोध में खड़े आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के होर्डिंग्स नहीं उतारे गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए धरना लगाया दिया। शिवाला मेन रोड होने के कारण पास ही शिवाला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन कांग्रेसी इस बात पर अड़े रहे कि अगर उनके होर्डिंग्स उतारे है तो विरोधियों के भी उतारे जाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद एक घंटे के बाद उठा हटाया गया। दूसरी तरफ शिवाला चौकी के एएसआई शिव कुमार ने बताया कि कांग्रेसियों की ओर से दिया गया धरना वहां से हटा दिया गया है। उनके होर्डिंग्स हटाने को लेकर कांग्रेसियों ने धरना लगाया था। इस संबंध में कांग्रेसियों की निगम में शिकायत दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *