भास्कर न्यूज | जालंधर/पटियाला स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी जीडी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स का फिजिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है, वह एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फाइनल रिजल्ट के अनुसार, 4,891 फीमेल कैंडिडेट्स और 39,375 मेल कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इन सभी को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और असम राइफल्स में राइफलमैन की पोस्ट पर तैनाती दी जाएगी। कुल 1061 कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जिनका फाइनल रिजल्ट कोर्ट के आदेश या नकल जैसी किसी गड़बड़ी के चलते रोका गया है। इस लिंक से ये लिस्ट देख सकते हैं। सभी सिलेक्टेड और नॉन-सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की मार्कशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एसएससी जीडी में सिलेक्शन की प्रोसेस 5 स्टेप में हुआ था, इसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट तथा मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल था। इन पदों के लिए रिटन एग्जाम 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक और फिर 30 मार्च 2024 को हुआ था। रिटन एग्जाम का रिजल्ट 11 जुलाई 2024 को जारी हुआ था।


