हरदा में SIR 2024 के तहत मतदाता सूची जारी:सुधार के लिए 14 फरवरी तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत हरदा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया है। इसमें अनमैप्ड मतदाता और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें मतदान केंद्रवार सार्वजनिक किया गया है। प्रशासन द्वारा ये सूचियां सभी मतदान केंद्रों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ-साथ संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में चस्पा की गई हैं। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 और हरदा विधानसभा क्षेत्र 135 के मतदाता इन सूचियों का अवलोकन कर सकते हैं। अनमैप्ड और डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाताओं को मिलेगा सुनवाई का मौका उप जिला अधिकारी सतीश राय ने बताया कि इस श्रेणी में शामिल मतदाताओं को सुनवाई का अवसर दिया जा रहा है। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक ईआरओ द्वारा मतदाताओं को सही मतदान केंद्र से जोड़ने और लॉजिकल त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। 14 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि सूची में शामिल मतदाता यदि अपनी जानकारी में सुधार कराना चाहते हैं, तो वे 10 दिनों के भीतर संबंधित ईआरओ या सहायक ईआरओ के समक्ष दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *