शिवपुरी में पुल निर्माण के चलते रूट डायवर्ट:कोलारस-रन्नौद मार्ग पर भारी वाहन अप्रैल तक प्रतिबंधित, सिंध नदी पर 24 करोड़ में बना रहा ब्रिज

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में भड़ौता–रन्नौद मार्ग पर सिंध नदी पर बन रहे पुल के चलते आवागमन पर रोक लगा दी गई है। निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग से भारी वाहनों का चलना पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था पुल निर्माण पूरा होने तक, अनुमानित अप्रैल माह तक लागू रहेगी। 24 करोड़ से बन रहा 570 मीटर लंबा पुल
सिंध नदी पर 24 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 570 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। यह मार्ग भड़ौता गांव के पास से होकर गुजरता है और कोलारस व रन्नौद तहसील के कई गांवों को जोड़ता है। यहां रोजाना भारी यातायात रहता है, इसी कारण सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर प्रतिबंध लगाया गया है। 80 प्रतिशत काम पूरा, वैकल्पिक मार्ग तय
निर्माण एजेंसी ओपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर विकास त्यागी के अनुसार पुल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अंतिम चरण के काम और सड़क से जोड़ने के दौरान सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। हल्के चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर हरिपुर चौराहा से टामकी गांव होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे। वाहन चालकों के लिए सूचना बोर्ड लगाए
वाहन चालकों की सुविधा के लिए कोलारस कस्बे के पास भड़ौता लिंक रोड और दूसरी ओर खरेह गांव में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। निर्माण एजेंसी का लक्ष्य है कि पुल का काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *