ट्रेन के कोच में टॉयलेट में फैली गंदगी को लेकर टीटी व पेसेंजर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पैसेंजर के शिकायत करने पर टीटी भड़क गया। टीटी ने पैसेंजर के साथ बदसलुकी की करते हुए मोबाइल छिनने की कोशिश की। घटना गुरुवार को कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 की है। टीटी व पेसेंजर के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया मानला कोटा मंडल से जुडा नहीं है। पेसेंजर ने कोटा में शिकायत नहीं की। दुरंतो एक्सप्रेस में दिल्ली का स्टाफ था। टीटी मुकेश कुमार ने दिल्ली कंट्रोल रूम को पूरे घटना के बारें में बताया है। वहां शिकायत रजिस्टर हुई है। गार्ड के डिब्बे के पीछे एक एक्स्ट्रा कोच लगा था । ये कोच बाकी कोच से कनेक्ट नहीं था। इस कारण सफाई के लिए ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ इस कोच में नहीं आ पा रहा था। ट्रेन के कोटा से रवाना होते ही ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ ने रनिंग ट्रेन में सफाई कर दी थी। जानकारी के अनुसार पेसेंजर मंगेश तिवारी अपने परिवार के साथ दुरंतो एक्सप्रेस (12283) में सफर कर रहे थे। मंगेश का DL 1 कोच में रिजर्वेशन था। वीडियो में मंगेश का आरोप है की कोच के टायलेट में गंदगी भरी हुई थी। इस कारण कोच में सफर कर रहे यात्री परेशान हो रहे थे। इस कोच का बाकी कोच से कनेक्शन नहीं था। इस कारण पेसेंजर टॉयलेट के लिए दूसरे कोच में भी नहीं जा पा रहे थे। टॉयलेट के गंदगी की शिकायत टीटी को की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह 11.40 बजे ट्रेन कोटा स्टेशन पहुंची। फिर से टीटी से शिकायत की। लेकिन टीटी ने शिकायत का समाधान नहीं करवाया। मेरे द्वारा वीडियो बनाने पर एतराज जताया। टीटी ने बदसलुकी की करते हुए मोबाइल छिनने की कोशिश की। मारपीट का प्रयास किया मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।


