रेवदर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) रिमोट प्वाइंट का उद्घाटन किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब रेवदर कोर्ट से ऑनलाइन पेशी संभव हो सकेगी। जिला एवं सेशन जज रूपा गुप्ता ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। जज रूपा गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले के रेवदर तालुका में यह वीसी रिमोट प्वाइंट स्थापित किया गया है। इस सेवा के माध्यम से अन्य कोर्टों में लंबित मामलों से संबंधित सरकारी, निजी अधिकारी, पक्षकार और गवाह अब देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन पेशी कर सकेंगे। उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रूपा गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेवदर सोनल शर्मा, रेवदर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह देवड़ा, अभियोजन अधिकारी चंदन सिंह राव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित एडवोकेट में उदयसिंह, सुरेश मेनन, नागेंद्र मेडतिया, राजेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्रसिंह, दिनेश गर्ग, प्रवीणदान चारण, उमाराम देवासी, भगीरथ सिंह, दिग्विजय सिंह, मनोज जोशी और अन्य बार एसोसिएशन सदस्य शामिल थे। जिला न्यायालय के वरिष्ठ मुंसरिम भरत दवे और न्यायालय के कर्मचारीगण भी इस मौके पर मौजूद थे।


