नीट की कोचिंग के लिए निकला युवक लापता:कोचिंग नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जोधपुर में कोचिंग जाने के लिए निकला युवक बीच रास्ते से लापता हो गया। युवक ने तो कोचिंग पहुंचा और नहीं वापस घर लौटा। युवक के परिजनों की तरफ से संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में लोकेश पारीक ने बताया कि उसका छोटा भाई हर्षित पारीक 29 जनवरी को कोचिंग के लिए जा रहा था। लोकेश ने उसे सुबह करीब 9:30 बजे मंडी मॉड कॉफी कैफे के पास छोड़ा था। इसके बाद वह कोचिंग नहीं पहुंचा। हर्षित नीट की कोचिंग करता है। तलाश करने पर नहीं मिली कोई जानकारी जब हर्षित वापस घर भी नहीं लौटा तो परिजनों ने पता किया तो मालूम हुआ कि वह 29 जनवरी को कोचिंग आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आज पड़ोस और रिश्तेदारों से इस संबंध में जानकारी ली लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि युवक का कद 5.7 फीट, रंग सांवला, उम्र 17 वर्ष 6 माह है। हर्षित ने ब्लैक कलर का जेकेट, आसमानी और सफेद लाईन शर्ट, काली पेंट केसरिया पहन रखी थी और काला रंग का बेग उसके पास था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *