अजमेर में विधवा महिला के साथ रेप:पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर बनाए अश्लील वीडियो, फिर 25 लाख रुपए हड़पे

अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और 25 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए अजमेर एसपी को शिकायत दी थी। एसपी के निर्देश पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी थी। पति सरकारी कर्मचारी थे। उनकी जगह नियुक्ति के लिए फॉर्म भरने में पड़ोसी युवक साथ चलने लगा था। पीड़िता ने बताया- इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी का झांसा देकर उसे एक दुकान में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। उसके पति की पेंशन और लोन की रकम, कुल 25 लाख रुपए झांसा देकर हड़प ली गई। वापस पैसे मांगने पर मारपीट की गई। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *