शराब बिक्री की मुखबिरी के रंजिश में युवक का अपहरण:जान से मारने की धमकी देकर डंडे से जमकर पीटा, मोबाइल लूटकर रस्सी से बांधा, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मुखबिरी के रंजिश में 3 लोगों ने मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया। जिसे बोलेरो में बैठाकर दूसरे गांव ले जाकर जमकर पीटा और बाद में मोबाइल लूटने के बाद रस्सी से बांधकर छोड़ दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रायकेरा का रहने वाला प्रीतराम चौहान ने गुरूवार को थाना में सूचना दी कि वह दोपहर करीब 1 बजे गांव के ठण्डु यादव के घर के पास खड़ा था। तभी गांव के रोहित दास महंत 40 साल, हलधर राठिया 30 साल और राजू यादव 33 साल वहां पहुंचे और आबकारी विभाग से शराब बिक्री करने वालों को पकड़ाने के रंजिश में उन्होंने प्रीतपाल का हाथ पकड़कर जबरन बोलेरो वाहन में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पीटाई करते हुए रायकेरा से कया गांव ले गए। जहां वाहन से उतारकर फिर से डंडे और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर गांव के बाहर ही छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़ित ने मामले की सूचना थाना में दी।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
तब पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की और तीनों आरोपियों को रायकेरा गांव से हिरासत में लेकर थाना पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने मुखबिरी करने की रंजिश में अपहरण कर मारपीट और लूटपाट करने की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *