कूनो नेशनल पार्क में पहली बार दिखा नर बाघ:टिकटोली गेट पर पर्यटक ने बनाया वीडियो; रणथंभौर टाइगर रिजर्व से भटककर आया

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट स्थित टूरिज्म जोन में चीते आने के बाद पहली बार एक सब-एडल्ट नर बाघ देखा गया है। पर्यटकों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाघ संभवतः रणथंभौर टाइगर रिजर्व से भटककर कूनो पहुंचा है। युवा नर बाघ अक्सर नए और सुरक्षित इलाकों की तलाश में लंबी दूरी तय करते हैं। कूनो के जंगल में उसकी मौजूदगी को जैव विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। कूनो में बाघ से चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंता हालांकि, बाघ की इस मौजूदगी से कूनो में रह रहे चीतों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते हैं, जिनमें आठ विदेशी और 19 भारतीय चीते शामिल हैं। बाघ और चीतों के आमने-सामने आने पर संघर्ष की आशंका बनी रहती है। वन विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है और चीतों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कूनो के डीएफओ आर. थिरूकुरल ने कहा है कि बाघ की मौजूदगी से चीतों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *