ब्यावर में जिला प्रभारी सचिव ने ली बैठक:अधिकारियों के काम की समीक्षा की, योजनाओं को लेकर दिए निर्देश

ब्यावर में जिला प्रभारी सचिव हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। वे आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, डीओआईटी भी हैं।
बैठक में जिला कलेक्टर कमल राम मीना और एडीएम ब्रह्मलाल जाट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान फ्लेक्सिप स्कीम की प्रगति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षा विभाग की योजनाओं और पंच गौरव स्वच्छता कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा हुई। जिला प्रभारी सचिव हिमांशु गुप्ता ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित निगरानी, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष जोर दिया।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। बैठक में जिले के विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *