पटियाला जिले में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) डॉ. इसमत विजे सिंह ने 12 और 13 फरवरी को खालसा कॉलेज में होने वाले चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया। बता दे कि यह फेस्टिवल पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल-2026 का हिस्सा है। बैठक में आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया, खालसा कॉलेज के प्रोफेसर और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ब्रेव-हार्ट मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी इस दौरान डॉ. इसमत विजे सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में आयोजित इस फेस्टिवल का उद्घाटन 12 फरवरी को सुबह 9 बजे होगा। इसमें वी.पी.एस. चौक स्थित सैन्य शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और पोलो ग्राउंड से ब्रेव-हार्ट मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के सहयोग से होगा आयोजित यह मेला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) चेतिंदर सिंह, मेजर जनरल ए.पी. सिंह और ब्रिगेडियर अद्वित्या मदान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
सैन्य टैंकों और युद्ध सामग्री की लगेगी प्रदर्शनी एडीसी ने बताया कि खालसा कॉलेज में सैन्य टैंकों और युद्ध सामग्री की प्रदर्शनी, बैंड डिस्प्ले, वाई.पी.एस. स्कूली छात्रों का घुड़सवारी शो, गतका प्रदर्शन, पुरातन वस्तुओं और दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे
इसके अतिरिक्त, फौज, आई.टी.बी.पी. और पुलिस भर्ती के लिए काउंसलिंग सत्र और फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे। सैन्य टैंकों और युद्ध सामग्री की प्रदर्शनी 13 फरवरी को भी खालसा कॉलेज में जारी रहेगी। रंगला पंजाब बनाने के प्रयासों के तहत फेस्टिवल आयोजित डॉ. इसमत विजे सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने के प्रयासों के तहत यह फेस्टिवल आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य पंजाब के निवासियों, विशेषकर युवाओं को राज्य की समृद्ध विरासत और सैन्य इतिहास से परिचित कराना है। उन्होंने पटियाला के निवासियों को इस मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और बताया कि इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


