पड़ोसी से परेशान होकर घर छोड़ना चाहता है परिवार:बोले- गंदी हरकतें और कमेंट करता है, बेटे को भी धमकी दी

भरतपुर का रहने वाला एक परिवार पलायन करने को मजबूर है। परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक लगातार महिला को परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं जब बेटे ने इसका विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। युवक ने बताया कि हमारा पड़ोसी मेरे परिवार को कई दिनों से परेशान करता आ रहा है। जब भी मेरी मां घर का कुछ सामान लेने जाती हैं तो, वह उन्हें देखकर भद्दे कमेंट करता है। जब मैं उसका विरोध करता हूं तो, वह मुझे मारने पीटने की धमकियां देता है। अब हम इतने मजबूर हो गए हैं कि हमें वहां से पलायन करना पड़ेगा। करीब 1 महीने पहले उसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया। इसके बाद वह ज्यादा परेशान करने लगा। बजरंग दल की दखलंदाजी के बाद FIR दर्ज युवक ने बताया कि मैं अपने पड़ोसी से परेशान होकर बजरंग दल के पास गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में दखलंदाजी कि तो गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह फरार हो गया। धर्म विशेष के लोग कर रहे थे परेशान वहीं बजरंग दल के शुभम निवासी सैंथरा ने बताया कि कुछ धर्म विशेष के लोग युवक के परिवार को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने कल FIR दर्ज कई और नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में जुटी सीओ पंकज यादव का कहना है कि युवक की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *