झालावाड़ में पेंशनर समाज ने गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 250 छात्राओं को ऊनी जर्सी वितरित कीं। यह वितरण सर्दी के मौसम को देखते हुए किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोषाधिकारी मिथलेश मीणा, उप कोषाधिकारी ओम प्रकाश और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार थे। पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवरसिंह राजावत और अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। जर्सी का वितरण प्रिंसिपल और टीचर्स की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को अपने शैक्षणिक कार्य और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रोत्साहित किया। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राजावत ने छात्राओं का शिक्षा के प्रति हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज छात्राओं के शिक्षण के लिए शिक्षण सामग्री, ड्रेस आदि की आवश्यकता होने पर यथासंभव मदद करेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के भीमसिंह कश्यप, महमूद खान, नन्दलाल वर्मा, कैलाशचन्द मेहर, अनिल वाजपेयी, सूरजमल सोनी, घनश्याम राठौर, अब्दुल गफूर, कल्लू खां, भंवरसिंह हाड़ा, शकुन्तला सुयन, सुशीला शर्मा, नीलम भाटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


